बिजनौर, अप्रैल 12 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद के ग्राम पंचायत कमालपुर खाईखेड़ी में एक आठ वर्षीय बालिका पर गुलदार ने हमला कर दिया। घायल को परिजनों ने सीएचसी समीपुर में भर्ती कराया जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। ग्राम पंचायत कमालपुर खाईखेड़ी में सना पुत्री अल्ताफ खेत पर परिजनों के साथ गई थी। परिजन खेत में काटे गए गेंहू को एकत्र कर रहे थे तभी उन्हें सना के चीखने की आवज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन उसकी ओर दौड़ पड़े। उन्होंने देखा कि गुलदार सना को घसीट रहा था। ग्रमीण तथा परिजनों ने किसी तरह गुलदार से बालिका को छुड़ाया। हमले में सना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समीपुर में भर्ती कराया जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी क्षेत्र में गुलदार होने की आशंका जताई थी और प्रशासन को आग...