देहरादून, मई 25 -- श्रीनगर। बीते रविवार सांय गढ़वाल वन प्रभाग के ओणी गांव में गुलदार के हमले में महिला के गंभीर घायल होने के बाद सोमवार को ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने श्रीनगर-पौड़ी राजमार्ग पर जाम लगाकर आक्रोश जताया। आक्रोशित लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वाहनों की आवाजाही को सुबह साढ़े नौ बजे से रोके रखा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे गुलदार के हमलों के बाद भी वन विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा तय नहीं कर पा रहा है, जिससे लोग भय के साये में अपनी दिनचर्या निर्वहन कर रहे हैं। साथ ही बच्चे, युवा और महिलाएं अपने रोजाना के कामकाजों से प्रभावित हैं। प्रदर्शनकारियों ने जल्द गुलदार को पकड़ने और मार गिराने की मांग की।गुलदार का हमला प्रदेश के वन मंत्री के गांव ओणी में एक महिला पर गुलदार ने बीते रविवार को हमला क...