बिजनौर, जून 20 -- रेहड़। पीलीडैम वन चौकी के पास प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। यह घटना गुलदार के शव को जलाने की आड़ में हुई, जिससे वन विभाग और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर गांव उधोवाला के पास एक गन्ने के खेत से एक घायल गुलदार को रेस्क्यू किया गया था। उसे नगीना रेंज की पीलीडैम वन चौकी ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान गुलदार की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- 11 प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान, विभाग ने की छह की पुष्टितलाश और जांच गुरुवार को एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) के दिशानिर्देशों और प्रक्रिया के तहत पशु चिकित्सकों द्वारा गुलदार का पोस्टमार्टम...