चम्पावत, मार्च 23 -- लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र स्थित धौनी सिलिंग गांव के जंगल में गुलदार की लोकेशन जानने के लिए चार ट्रैप कैमरा लगाए। यहां बीते दिन गुलदार ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया था। वन विभाग ने सोमवार को धौनी सिलिंग गांव के डकला तोक के जंगल में ट्रैप कैमरा लगाए। गुलदार ने बीते रविवार को डकला तोक की 28 वर्षीय गीता देवी पर हमला कर घायल कर दिया था। पूर्व प्रधान युगल किशोर धौनी ने बताया गुलदार के हमले में घायल महिला को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...