देहरादून, मार्च 30 -- हरिद्वार। बहादराबाद के रोहालकी गांव में रविवार देर रात गुलदार के हमले से हड़कंप मच गया। गांव निवासी कपिल पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह गुलदार को भगाकर युवक की जान बचाई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सूचना पर वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में रेजर कैमरे लगाए जाएंगे और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा। वहीं, घायल कपिल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...