बिजनौर, मार्च 15 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद के ग्राम खलीलपुर में एक गुलदार ने हमला कर एक भैंस के कटरे को शिकार बना लिया। गांव में गुलदार के हमले से लोग दहशत में हैं। पूर्व में भी गुलदार पशुओं को निशाना बना चुका है। ग्राम खलीलपुर निवासी नीटू ने बताया कि उसके घर के अंदर भैंस बधी हुई थी। पास ही उसका कटरा भी बैठा था। मौका पाकर गुलदार घर के अंदर आ गया और लवारे को खींच कर ले गया। कलवा सिंह, सतीश, ब्रह्म पाल, मुन्ने, पुखराज, पप्पू, वीर सिंह, हरपाल व नरपाल आदि ने कहा कि इससे पूर्व भी एक पशु को गुलदार ले गया था जो पेड़ पर टंगा मिला था। गांव के लोगों के लिये गुलदार खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.