बिजनौर, मार्च 1 -- शेरकोट-नंदगांव मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया। जब राहगीरों ने सड़क किनारे गुलदार का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह के अनुसार मृत गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब चार से पांच वर्ष के बीच रही होगी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गुलदार किसी ऊंचे पेड़ से गिरकर घायल हुआ होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में पहले भी गुलदार की आवाजाही की चर्चाएं होती रही हैं, जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों स...