अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- रानीखेत। नगर के आवादी क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से लोगों में दहशत व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने इस संबंध में संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई गई। नगर की मुख्य बाजार सहित आसपास के रिहायशी क्षेत्रों बद्रीव्यू, जरूरी बाजार, सुदामापुरी, राजपुर, सरना गार्डन, केमू स्टेशन, सेवासदन, स्प्रिंग फील्ड सहित तमाम क्षेत्रों में गुलदार सक्रिय है। जरूरी बाजार में रात्रि नौ बजे दो दो गुलदार दिखने से दहशत व्याप्त है। लोगों ने कहा कि स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं एवं बच्चों में भय और असुरक्षा का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.