बदायूं, जनवरी 24 -- बदायूं/मूसाझाग, हिटी। बदायूं-दातागंज मार्ग से गुलड़िया लिंक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुद्रीकरण के लिए मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद से स्थानीय लोग खुश हैं। लोगों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर था, जिसे सही कराने की मांग की जा रही थी, जो अब मंजूर हो गया है, इससे कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। बदायूं-दातागंज मार्ग से उतरना रुखड़ा खौला होकर गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड को जोड़ने वाला मार्ग काफी समय से जर्जर पड़ा हुआ था, इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोग लगातार इस मार्ग के निर्माण की मांग करते आ रहे थे, लेकिन इसके बावजूद भी मंजूरी नहीं मिल रही थी। ग्रामीणों ने अपनी इस मांग के लिए गत वर्ष हिन्दुस्तान के बोले बदायूं के तहत आयोजित संवाद में उठाया। 25 दिसंबर अंक ...