गिरडीह, दिसम्बर 26 -- झारखंडधाम। जमुआ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में नए वर्ष के आगमन पर युवा सैर सपाटे और पिकनिक का फूल प्रूफ प्लान बना लिए हैं। क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट भी 25 दिसंबर के बाद गुलजार हो उठे हैं। रोज पिकनिक मनाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में एक जनवरी को मनाते ही हैं नया वर्ष। लेकिन पूस पड़ते ही पिकनिक मनाने लगते हैं। पूस को पुस्सालो मनाते हैं। क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट नदी या जलाशय के किनारे रमणीक स्थल को ही माना जाता है। सिमरागढ़ नदी के पास एक खेत को पुस्सालो खेत नाम पड़ा है। चुंगलो के पास तेग़ लियो पहाड़ी, पिंडारी डेम, भुतही टीला, इंदिरा गांधी मैदान के पीछे के डेम के पास पिकनिक मनाए जाते हैं। ये जगह गुलजार पूस पड़ते ही हैं। झारखंडी वन, झाड़ों नदी धाम, राजदाह सहित आपसपास के दर्जनों स्थल लोगो को पिकनिक स्पॉट के रूप में पसंद है...