चंदौली, मई 16 -- नौगढ़। नौगढ़ में वर्षों से वीरान पड़े मझगाई वन रेंज परिसर में शनिवार को विधि-विधान से पूजा पाठ कराकर कार्यालय का संचालन शुरू कर दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव की पहल पर झाड़-झंखाड़ में तब्दील हो चुके परिसर की साफ-सफाई, भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुताई तथा बिजली वायरिंग ईत्यादि कार्य कराकर कमरों को सुसज्जित कराया गया है। कार्यालय शुरू होने से वन विभाग के कर्मचारियों तथा क्षेत्रीय लोगों में उत्साह का माहौल है। 18 नवंबर 2004 को नक्सलियों ने बारूद लगाकर मझगाईं वन रेंज परिसर के भवनों को विस्फोट कर उड़ा दिया था। इस घटना में वन दरोगा जानकी प्रसाद दूबे तथा गारद ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल केदारनाथ सिंह एवं नेहरू प्रजापति की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- कलंक कथा: ग्रामीण कार्य के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर ईओयू...