बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- गुलजार रहने वाले मघड़ा गांव में दूसरे दिन भी छायी रही वीरानी इक्का-दुक्का महिलाएं ही दिख रहीं थी पूजा करते अधिकतर दुकानें रहीं बंद, पुलिस भी थी तैनात बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुजारियों व श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाला मघड़ा गांव बुधवार को वीरान दिख रहा था। अधिकतर दुकानें बंद थी। पुजारी गायब थे। इक्का-दुक्का स्थानीय महिलाएं खुद ही पूजा करते दिख रहीं थी। सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात किये गये थे। पास के तालाब में भी कोई स्नान करते नहीं दिख रहा है। कभी-कभी किसी जनप्रतिनिधि या गणमान्य लोगों के आने पर चहल-पहल होती थी। उनके जाने के बाद फिर से वही सन्नाटा। एनएच 33 से मघड़ा की दूरी करीब आधा किलोमीटर है। एनएच के पास प्रवेश द्वार बना हुआ है। यहां आसपास कई दुकानें हैं। इनमें से कई बंद थी। एनएच से मघड़ा जाने वाले...