लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, संवाददाता। सुलतानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में ब्रह्माकुमारीज की ओर से महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुए इस विशेष कार्यक्रम में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों को दर्शाती हुई आकर्षक एवं आध्यात्मिक झांकी तैयार की गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी है। केंद्र संचालिका राधा दीदी ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को बताया। कहा कि जब संसार दुख, क्रोध और अशांति से भारी हो जाता है, तब आत्माएं अपनी वास्तविक पहचान को भूल जाती हैं। ऐसे समय में परमपिता परमात्मा शिव मानव रूप में जन्म नहीं लेते, बल्कि अवतरित होकर आत्माओं को जागृत करते हैं। उन्हें पुनः शांति एवं सुख के मार्ग पर चलने की शिक्षा देते हैं। यही दिव्य क्षण शिवरात्रि के रूप ...