गुलजारी बिगहा में नल-जल योजना ठप
औरंगाबाद, जून 2 -- गोह प्रखंड की मीरपुर ग्राम पंचायत के गुलजारी बिगहा गांव के वार्ड संख्या आठ में कई दिनों से नल-जल योजना बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार विभाग को योजना बंद होने की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की गई। शिकायत करने वालों में विनय सिंह, रिंकू देवी, रविरंजन कुमार, सरिता देवी, रानी कुमारी, मंशा कुमारी, लाली देवी, कंचन देवी, सुजीत कुमार, मानदेव पासवान, रामवचन राम, प्रमोद कुमार एवं नीतू देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.