धनबाद, मई 29 -- साधु के वेश में महिलाओं से सोने का आभूषण ठगी मामले में मैथन पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए नवादा के बबलू राठौर, कृष्णा राठौर एवं सुदामा राठौर गुलगुलिया ग्रुप के सदस्य हैं। मैथन ओपी प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले ही कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के पास अस्थाई टेंट लगाकर रह रहे थे। ये लोग आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर भीख मांगते थे। इसी दौरान आरोपियों ने मैथन में एक महिला से सोने के जेवर ठग लिए। पकड़े गए बदमाशों से कई थानों की पुलिस पूछताछ कर चुकी है, हालांकि अभी तक किसी अन्य मामले में इनकी संलिप्तता सामने नहीं आई है। वहीं, क्षेत्र में अस्थाई रूप से रह रहे गुलगुलिया गिरोह के अन्य सदस्यों को भी वहां से हटने का आदेश दे दिया गया है.

सोना शुद्ध करने के नाम पर बनाया निशाना बुधवार को मैथन के कालीपहाड़ी की रहने वाली म...