गुर्दे और पेशाब की नली के बीच रुकावट की रोबोटिक सर्जरी, छह साल के बच्चे को मिला नया जीवन
लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने डॉक्टरों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग के डॉक्टरों ने पहली बार छह साल के बच्चे की रोबोटिक असिस्टेड लेफ्ट पायलोप्लास्टी (बाएं गुर्दे की रोबोटिक सर्जरी) सफलतापूर्वक की। यह सर्जरी बच्चों में अत्याधुनिक और कम चीरे वाली तकनीक की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। रावतपार क्रिशगंज निवासी जावेद अहमद के छह वर्षीय बेटे गुलाम जिलानी को कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी बीमारी का सही इलाज नहीं मिल सका। इसके बाद परिजन केजीएमयू की पीडियाट्रिक सर्जरी ओपीडी पहुंचे। जांच में बच्चे के बाएं गुर्दे में सूजन और गुर्दे व मूत्रनली के जोड़ पर रुकावट की समस्या सामने आई। बच्चे को आठ जून को भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने परिजनों को रोबोटिक सर्जरी की सुविधा के बारे में जानकारी दी। 10 जू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.