सहारनपुर, अप्रैल 11 -- सहारनपुर, संवाददाता। सहारनपुर प्रतिहार महासंघ के तत्वावधान में सहारनपुर प्रतिभा सम्मान संसद एवं चिंतन सम्मेलन में गुर्जर समाज के लोगों ने दिखावे से बचने और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। इसके साथ ही दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज उत्थान करने की बात कही। वक्ताओं ने समाज के लोगों से अपने बच्चों की शादी बिना दहेज के सादगी के साथ करने और शादी समारोह में फिजूलखर्ची व दिखावे बचने पर बल दिया।जनमंच सभागार में आयोजित सहारनपुर प्रतिभा सम्मान संसद एवं चिंतन सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सरधना विधायक अतुल प्रधान, एमएलसी चौधरी विरेंद्र सिंह, सपा राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन और पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज व क्रांतिकारी धनसि...