मेरठ, मार्च 18 -- संयुक्त गुर्जर परिसंघ मेरठ के पदाधिकारियों ने बुधवार को सरकार एवं भाजपा संगठन में गुर्जर समाज के लोगों की उपेक्षा पर आक्रोश जताया। साथ ही ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की छवि को धूमिल करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रचने और उन्हें कमजोर करने के प्रयासों पर चिंता जताई। परिसंघ ने चेताया कि गुर्जर समाज को सरकार और भाजपा संगठन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो गुर्जर समाज आंदोलन करेगा। परिसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि गुर्जर एक देशभक्त राष्ट्रहित के प्रति समर्पित बलिदानी और क्रांतिकारी कौम है। गुर्जर समाज सभी 36 बिरादियों के साथ आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाकर रखते-रहते हैं।कहा कि पिछले सभी चुनावों में एकजुट होकर गुर्जर समाज ने अपना समर्थन और सहयोग भाजपा को दिया। इसके बावजूद भाजपा ने गुर्जर समाज के लोगों को उचित म...