चंदौली, जून 3 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नदहा-गुरैनी क्षेत्र में गंगा कटान की समस्या को लेकर किसानों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। इसी बीच बुधवार से कटान रोकथाम के लिए गंगा किनारे प्रभावित स्थल पर बालू एवं अन्य आवश्यक सामग्री गिराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे किसानों और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

धरने का समर्थन धरना के सातवें दिन भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं किसान नेता दीना लाल श्रीवास्तव ने कहा कि किसान पिछले छह दिनों से धरने पर बैठे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों के आंदोलन को समर्थन देने और अधिकारियों से वार्ता करने के बाद ही प्रशासन एवं सिंचाई विभाग सक्रिय हुआ। इसका नतीजा है कि मंगलवार से कटान र...