चंदौली, जून 4 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गुरैनी गांव के समीप चल रहा भारतीय किसान यूनियन के धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान धरना का समर्थन करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू गुरैनी में हो रहे गंगा कटान के मुद्दे को मजबूती से उठाया। आरोप लगाया कि कटान को रोकने के लिए जो धन आवंटित हुआ था, उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। आलम यह है कि 1.5 करोड़ के पम्प कैनाल को बचाने के लिए 7.5 करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन कटान नहीं रुकी। अब पुनः बिना वित्तीय स्वीकृति के ठेकेदारों से काम कराकर फिर से सरकारी धन के लूट का प्रबंध किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हम पाकिस्तान के सांसद नहीं... दिशा बैठक में अफसरों पर भड़के सपा सांसद आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की ओर से गुरैनी में कटान रोकने के लिए जो भी पत्थर लगाए गए थ...