चंदौली, जून 16 -- चंदौली। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका सोमवार को गुरैनी गंगा घाट पर बसे मल्लाह समाज के लोगों से मिलकर गंगा कटान और उससे हो रहे नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों की परियोजना का मौके पर मानक के अनुरूप काम नहीं होने से कटान की समस्या बरकरार है। गंगा कटान को रोकने के लिए हो रहा कार्य मात्र कोरमपूर्ति है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो गुरैनी गंगा घाट पर बसी मल्लाह समाज की बस्ती गंगा में समाहित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरैनी गंगा तट पर कटान बदस्तूर जारी है। कटान को रोकने के लिए सरकार की ओर से करोड़ों का बजट जारी हुआ। यह भी पढ़ें- जांच प्रक्रिया पारदर्शी बनाकर किसानों को दी जाए जानकारी लेकिन बंधी डिवीजन की ओर से कराए जा रहे कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है। आमजन से जुड़ी इस अतिमहत्वपूर्ण परियोजनाओं म...