चंदौली, मार्च 2 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। गुरेरा स्थित मुख्य मार्ग हाइवे को जोड़ता है। जिससे होकर गुरेरा सहित आसपास के कई गांव के ग्रामीणों का आवागमन होता है, लेकिन मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कार ण परेशानी बढ़ गई है। जबकि इसके मरम्मत के लिए कई बार ग्रामीण विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा चुके है। इसके बाद मार्ग का मरम्मत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेताया जल्द ही सड़क मरम्मत नहीं कराया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। चहनियां-चन्दौली हाइवे मार्ग से गुरेरा गांव में जाने वाला सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। यह गुरेरा गांव के साथ साथ कैथी होते हुए बलुआ सहित पहाड़पुर, समुदपुर, उतड़ी, टाण्डा गांव को जोड़ता है। इस मार्ग से अवैध कार्य करने वाले वाहन लेकर निकल जाते है। ट्रैक्टर से लेकर पिकअप चालक तक आवागमन करते है। इसके अलावा स्कूली ब...