हरिद्वार, जुलाई 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विशेष दीवान में बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेककर गुरु का आशीर्वाद लिया। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में अखंड पाठ समाप्ति, सुखमनी साहिब का पाठ भी किया गया। जिसके उपरांत भाई निकुल सिंह, भाई हरि सिंह और भाई साहिब सिंह देहरादून वाले और हरजीत कौर द्वारा शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया गया। इस अवसर पर संत बाबा जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु मनुष्य के अंदर बसे विकारों को बारह करता है। गुरु को देवी देवता भी पूजते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गुरु के आशीर्वाद से जीवन की हर बाधा होती है दूर सदैव प्रभु नाम का सिमरन करना चाहिए। गुरु नानक देव से लेकर गुरु गोबिंद सिंह सभी ने दीन दुखियों की सेवा, आप...