शामली, मई 1 -- शुक्रवार को शहर के रेलपार स्थित श्री गुरू गोरखनाथ मंदिर से शिव गोरखनाथ मंदिर सेवा समिति द्वारा 25वी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुुए निकाली गई, जिसका अनेकों स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार को शिव गोरखनाथ मंदिर सेवा समिति रेलपार द्वारा श्री गुरू गोरखनाथ के प्रकट उत्सव के शुभ अवसर पर 25वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि मठ सिद्ध बाबा भवानी बरखंडी एवं भैरव नाथ मंदिर के संस्थापक पूजनीय पीर योगी शेरनाथ बापू ने किया। शोभायात्रा शिव गोरखनाथ मंदिर रेलपार से प्रारंभ होकर बुढाना रोड बाईपास, हनुमान धामन, शिव चौक, से होते हुए भैरव मंदिर में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में विभिन्न बैंड बोजे, ढोल नगाडे तथा भव्य झांकिया शामिल रही। जिनका अनेकों स्थानों पर शहर ...