हरदोई, अगस्त 16 -- टड़ियावां। श्रावण मास के उपलक्ष्य में क्षेत्र के गुरूसंडा गांव के समाजसेवी सोमू सिंह के सौजन्य सैकड़ों ग्रामवासी सोमवार की सुबह अयोध्या में प्रभू श्री राम के दर्शन को रवाना हुए। समाजसेवी श्री सिंह के बड़े भाई पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष आरएन सिंह (मोनू) ने भक्तों को रवाना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। आयोजक सोमू सिंह ने बताया कि उनकी ओर ग्रामवासियों को निजी बस के माध्यम से अयोध्या में दर्शन के लिए पहल शुरू की गई। कहा कि सोमवार की सुबह दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु वापसी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...