शामली, फरवरी 26 -- शामली। जिले में गुरूवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक सम्मपन्न हुई। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। इन दोनों पालियों में पंजाबी, कृषि विज्ञान और भूगोल, विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई। गुरूवार को हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 1470 परीक्षार्थियों ने भाग लिया,वही दोनों पालियों में 45 परीक्षा में अनुपस्थित रहें। गुरूवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई, जिसमें हाईस्कूल का पंजाबी विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 10 छात्र-छात्राओं में से 06 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 04 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। वही इंटरमीडिएट की कृषि विज्ञान की परीक्षा में 334 पंजिकृत छात्र-छात्राओं में से 322 ने परीक...