काशीपुर, जून 25 -- बाजपुर, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की भारी कमी पाई गई। आप नेताओं ने कहा कि चिकित्सकों की कमी से क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल स्टाफ से व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति में चिकित्सालय मात्र एक रेफर सेंटर बनकर रह गया है। यहां आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के नाम पर सीधे अन्य बड़े अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- गुरूवार को बाजपुर सीएचसी पहंुचे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता, यहां पूर्व अल्पसंख्यक प्रदेश ...