गया, जुलाई 29 -- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को श्री शंकराचार्य बोधगया मठ में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। सुबह से ही मठ परिसर में श्रद्धालुओं के आने-जाने का तांता लगा रहा। मठ के पुजारियों ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह भगवान बुद्ध व शिवलिंग का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन की। साथ ही परिसर स्थित पंच पांडव मंदिर में विशेष पूजा हुई। शंखनाद, घंटियों की गूंज और वैदिक मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद मठ में गद्दी पूजन अनुष्ठान संपन्न हुआ। महंत त्रिवेणी गिरी सहित अन्य संन्यासियों का बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया。 यह भी पढ़ें- Dumka News: रामकृष्ण आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायागुरु की महिमा बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य स्वामी विवेकानंद ...