नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने छठे पातशाह गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। मुख्य समागम गुरुद्वारा मजनूं का टीला में हुआ, जहां बड़ी संख्या में संगत ने कीर्तन और गुरमत समागम में हिस्सा लिया। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब ने सिखों को मीरी-पीरी का सिद्धांत देकर आध्यात्मिक और सांसारिक शक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने अन्याय के खिलाफ खड़े होने और मानवता की रक्षा का मार्ग दिखाया। संगत से गुरमत के अनुसार जीवन जीने की अपील भी की गई। यह भी पढ़ें- तार कृपा प्रभु हाथ दे राखिआ, हर गोबिन्द नवा निरोवा... यह भी पढ़ें- श्रद्धा व सम्मान से मनाया हरगोविंद साहिब का प्रकाश उत्सव यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा श्री...