नई दिल्ली, अगस्त 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सिख समुदाय के आठवें गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाशपर्व पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उन्हें सरोपा और पुष्प हार भेंट कर सम्मानित किया गया। मल्होत्रा ने कहा कि गुरु हरकिशन साहिब बाल अवस्था में ही ज्ञान और करुणा की प्रतिमूर्ति बन गए थे। मात्र पांच वर्ष की आयु में गुरु गद्दी संभालकर उन्होंने सेवा, समर्पण और मानवता का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी लोगों को प्रेरणा देता है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सन 1663 में जब दिल्ली में चेचक की महामारी फैली थी, तब गुरु हरिकिशन साहिब ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में रहकर अपनी परवाह किए बिना पीड़ितों की सेवा की थी। यह भी पढ़ें- बाल गुरु हरकिशन साहि...