गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर शरबत व प्रसाद का वितरण किया
सहारनपुर, जून 18 -- रामपुर मनिहारान। सिखों के पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों व समाज के लोगों द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव से छबील का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं व राहगीरों ने मीठा शरबत व प्रसाद ग्रहण किया। नगर के गुरुद्वारे में गुरुवार को गुरु श्री अर्जुन देव जी के बलिदान को स्मरण करते हुए संगत व अरदास कर मानवता की भलाई व विश्व शांति की कामना की गई। साथ ही गुरुद्वारे पर रहगीरो, श्रद्धालुओं, नगर वासियों को मीठा शरबत व चने का प्रसाद का वितरण किया गया। प्रधान सरदार मनज़िन्दर सिंह, मदन लाल बाटला, अनमोल गुलाटी, टिंकू बाटला, कुलदीप सिंह माना, अमृतदीप, राघव, लक्ष्य, हन्नी, दीपक, मन्नत, कुणाल, अंकुश, राहुल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जन देव की शहीदी पर शरबत, चना प्रसाद का वितरण यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.