कानपुर, अगस्त 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता डीएवी कॉलेज में भारतीय शिक्षण मंडल, कानपुर प्रांत की ओर से डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मृति व्याख्यानमाला के तहत 'व्यास पूजन उत्सव' के साथ 'गुरु-शिष्य-परंपरा' विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पीपीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने किया। प्रो. अनूप कुमार सिंह ने भारतीय शिक्षण मंडल का विस्तृत परिचय दिया। कहा, भारत में गुरु-शिष्य परंपरा का शुभारंभ आदिगुरु महर्षि व्यास से होता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा हमारी संस्कृति का मूल आधार है। प्रो. मनोज जौहरी ने कहा कि गुरु केवल किताबी ज्ञान देने का माध्यम नहीं है, बल्कि वह व्यक्ति को संपूर्ण जीव...