हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी। भारत विकास परिषद की काठगोदाम शाखा शनिवार को कारगिल शहीद राजकीय इंटर कॉलेज, दुगड़ा में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता गौरव नेगी ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। आयोजन में शाखा संरक्षक दीपक माहेश्वरी, शाखा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, शाखा सचिव हितेंद्र उप्रेती एवं शाखा कोषाध्यक्ष आलोक सक्सेना की विशेष भूमिका रही। यहां परिषद सदस्य अनुज माहेश्वरी, गरिमा तिवारी, अलकनंदा माहेश्वरी, अपर्णा नेगी, सुजाता माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बीएलएम में छात्रों व शिक्षकों को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...