देवरिया, फरवरी 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। शिक्षक का अपनी छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। उसकी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पथरदेवा क्षेत्र के एक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक की नियत अपने ही एक छात्रा पर खराब हो गई। शिक्षक ने बहला-फुसलाकर छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया। उसके बाद वह आए दिन अकेले में छात्रा से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले कुछ लोगों ने शिक्षक की इस करतूत का वीडियो बना लिया। वीडियों में देखा जाता है कि स्कूल की छुट्टी के बाद एक छात्रा कक्षा में अकेले बैठी है। कुछ देर बाद वहां शिक्षक पहुंचता है। शिक्षक आसपास नजर दौड़ाता है। उसके बाद छा...