बहराइच, जुलाई 29 -- तेजवापुर, संवाददाता। डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एवं फार्मेसी कॉलेज में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। दोनों संस्थानों में गुरु पूजन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को डायरी भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रशासनिक प्रबंधक विनोद त्रिपाठी, नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश माहिच, डॉ. मनीष कुमार शर्मा, डॉ. पवन वर्मा एवं डॉ. देवेश तिवारी ने बीएएमएस के छात्र-छात्राओं को गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व बताया। फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी , डॉ. उमेश नारायण मिश्र, डॉ. इरफान, डॉ. शालू, डॉ. निधि पोरवाल,डा. कल्पना,डा.संगीता,डा. अर्चना, सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या...