रामपुर, फरवरी 27 -- गायत्री गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल में भारत विकास परिषद के तत्वाधान में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को प्रोत्साहित करना था। शुक्रवार की दोपहर कार्यक्रम परिषद के अध्यक्ष सुनील गुप्ता और सचिव सपन अग्रवाल की देख रेख में आयोजित किया गया। विद्यालय की ओर से डायरेक्टर आशुतोष अग्रवाल, श्याम कंसल और प्रधानाचार्या पुष्पा बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रुपेश अग्रवाल ने छात्र छात्राओं की बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे संस्कारपरक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन किए जाने चाहिए। प्रधानाचार्या ने मेधावी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की काम...