हरिद्वार, सितम्बर 8 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के एमपीएड और बीपीएड प्रशिक्षु छात्रों की ओर से दयानंद स्टेडियम में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीपीएड छात्रों ने शिक्षकों को सम्मान-पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। डॉ. अजय मलिक ने कहा कि छात्रों को धैर्य और त्याग के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। शिष्य का कल्याण और आत्मिक उन्नति गुरु के सानिध्य में ही संभव है। इस मौके पर डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार, आदित्य कुमार, आदित्य कश्यप, हितिक चंद्रा, सुचित सोनारे, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...