प्रयागराज, सितम्बर 5 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के शोध केंद्र शशि परिसर में शनिवार को शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. बृज बिहारी तिवारी, प्रति कुलपति डॉ. एससी तिवारी और कुलसचिव डॉ. एसएस मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों को सम्मान पत्र व शील्ड प्रदान की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने गायन, भाषण, गुरु वंदन, नृत्य और भरतनाट्यम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति आभार जताया। समारोह राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हुआ सम्मान यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद यह भी पढ़ें- Ranchi ...