पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को जिला कार्यालय में गुरु रवींद्र नाथ टैगोर की 165 जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। कार्यकर्ताओं ने टैगोर की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि रवींद्र नाथ टैगोर एक महान देशभक्त कहानीकार, चित्रकार, दार्शनिक, महान शिक्षाविद के साथ- साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। इनका जन्म सात मई 1861 ई. को हुआ था। भारतीय संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ रूप से पश्चिमी देशों को परिचय करने में व पश्चिमी देश को संस्कृत से भारत का परिचय कराने में टैगोर के बड़े भूमिका रही है। यह भी पढ़ें- टैगोर की जयंती पर विकासनगर में पुस्तक प्रदर्शनी टैगोर ने भारत-पाकिस्तान व बांग्लादेश का राष्ट्रगान की रचना की और कई कहानियां और किताबें...