सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। ग्राम लतीफपुर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास सेवा आश्रम के कायाकल्प के लिए पर्यटन विभाग (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा 96.33 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी की मांग पर मिली है। घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने विधायक का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम के कायाकल्प से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। विधायक ने क्षेत्रवासियों के प्रेम और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे विकास कार्यों ...