हरिद्वार, अगस्त 30 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत रविवार को बौगला में कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। वक्ताओं ने संत गुरु रविदास के विचारों को समाज में अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और समानता का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, प्रदेश महामंत्री रविंद्र वाल्मीकि, राज्य मंत्री डॉ. सुरेंद्र मोघा, राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान, प्रदेश कार्यालय प्रभारी दयाराम, प्रदेश महामंत्री विनोद लक्खा, प्रदेश कोषाध्यक्ष जॉनी केसरिया, प्रदेश मंत्री संजीव...