रांची, अगस्त 4 -- रातू, प्रतिनिधि। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को रातू पश्चिम मंडल के काठीटांड़ स्थित चिंताहरण गणेश शिव मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे कलश को पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। मंडल अध्यक्ष सुबोध साहू ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में रांची जिला पश्चिम अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सुधाकर चौबे, कमलेश राम, मनोज राम, राजेंद्र पांडे, राजेश सिंह, विंध्याचल महतो, राकेश केसरी, संजीव तिवारी, चंदन बैठा, विक्की लोहरा, सुषमा तिर्की, मीरा देवी, ममता चौहान, मंडल अध्यक्ष सुबोध साहू, केशव साहू, सतीश दुबे, मनमोहन सिंह, राजेश राम, व...