रुडकी, फरवरी 1 -- कस्बे सहित आसपास के कई गांवों में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं। शोभा यात्राओं में बैंड-बाजों के साथ सुंदर और मनमोहक झांकियां भी सजाई गईं, जिनमें सैकड़ों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने भाग लिया। रविवार को नन्हेहड़ा अनंतपुर, डाडा जलालपुर, रुहालकी दयालपुर, बिनारसी, मोहितपुर, जहाजगढ़, सरथेडी सहित 20 से अधिक गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में हवन और प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्राएं रविदास मंदिर से प्रारंभ होकर गांवों की मुख्य गलियों से गुजरती हुई दोबारा मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान शोभायात्राओं का क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया। शोभ...