रिषिकेष, जनवरी 30 -- नभगत रविदास गुरुद्वारा शेरगढ़ जाखन में संत शिरोमणि भक्त रविदास के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। नगर कीर्तन के दौरान पूरे क्षेत्र में अनुशासन और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण हरबर्टपुर से आई बाबा अजीत सिंह अकेडमी की गतका पार्टी रही, जिन्होंने शस्त्र विद्या के रोमांचक करतब दिखाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शुक्रवार को शेरगढ़ जाखन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को आकर्षक पालकी में विराजमान कर पंच प्यारों की अगुवाई में क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संगत और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत रविदास के संदेशों को आत्मसात किया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समानता और मानवता का...