शामली, अगस्त 23 -- थानाभवन। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उनके जन्मस्थल सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से निकाली गई कलश वंदन यात्रा का थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के ग्राम इरशादपुर, किशोरपुर और गौसगढ़ पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने भी श्रद्धालुओं के साथ कलश वंदन यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास महाराज के जयकारे लगाए और यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।सुरेश यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे संत रविदास राणा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, मान...