चम्पावत, फरवरी 1 -- बनबसा। रविवार को 15वीं शताब्दी के महान संत, समाज सुधारक और कवि गुरु रविदास कि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वार्ड नंबर पांच में स्थानीय लोगों ने गुरु रविदास जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। एक दूसरे को बधाई दी गई। मनोज सागर ने कहा कि गुरु रविदास ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने और समानता का संदेश देने में समर्पित कर दिया, उनकी वाणी जन जन तक पहुंचनी चाहिए। इस अवसर पर सनी देवल बाल्मीकि, ओम पाल वाल्मीकि, प्रमोद रत्नाकर, आकाश जाटव, भूपेश चंद, दीपक राजपूत, मनोज जाटव, सचिन, सुरज कश्यप आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...