शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- खुटार। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलश यात्रा निकालकर सामाजिक एकता, समानता और समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शकुंतला देवी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष देव पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी, जिला मंत्री सुखदेव सिंह और भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी कलश वंदन के कार्यक्रम में शामिल हुए। कलश यात्रा गुलरहानाथ मंदिर, रूहा कला मंदिर, सौफरी मंदिर, मां पंथवारी मंदिर, प्राचीन बालाजी धाम मंदिर, सिंहपुर और बालागंज पहुंची। यह भी पढ़ें- Katihar News: संत रविदास जयंती पर निकली कलश शोभायात्रा यहां लोगों...