धनबाद, फरवरी 2 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डिगवाडीह में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन और विचार समानता, करुणा तथा सामाजिक चेतना के सशक्त प्रतीक है। उनके विचार सामाजिक समरसता की नींव रखते हैं। अनुपमा सिंह ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और सामाजिक एकता, सद्भाव तथा संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...