गुरु रविदास की पवित्र माटी कलश यात्रा का किया श्रद्धापूर्वक स्वागत
बिजनौर, अगस्त 19 -- महान संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के पवित्र जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर से आई पवित्र माटी कलश यात्रा का बुधवार को श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर स्थित संत रविदास जी के मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। संत शिरोमणि के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पवित्र माटी कलश यात्रा ग्राम मिलक तखावली, नंगली लाडन, कौड़ीपुरा, पुराना धामपुर एवं अल्हैपुर पहुंची। प्रत्येक स्थान पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। मंदिरों में पूजा-अर्चना और कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के विचारों एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, मंडल प्रभारी फूल सिंह, महेंद्र धनोरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष दीपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.