उन्नाव, फरवरी 1 -- बांगरमऊ। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती ग्राम दारापुर एवं ग्राम रूरी सादिकपुर में श्रद्धा, सामाजिक सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। समिति की अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने कहा कि संत रविदास का संपूर्ण जीवन सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष और मानव एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में संत रविदास के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। इस दौरान कार्यक्रम में हरदयाल गौतम, बबलू गौतम, कौशल कुमार, कमलेश कुशवाहा, ग्राम प्रधान विनोद यादव, पूर्व ग्राम प्रधान राकेश वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.